फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमने मन में ठाना है ,शिक्षा की अलग जगाना है

विज्ञापन
डीघ के चकमांधाता में जारुकता रैली निकालते प्राथमिक विद्यालय के बच्चे व शिक्षक। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर/गोपीगंज। स्कूल चलो अभियान के तहत बुधवार को भी जागरूकता रैली निकाल कर बच्चों और शिक्षकों ने जन-जन को जागरूक किया। डीघ ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय चकमांधाता से निकली रैली में बच्चे हर बच्चा पाए शिक्षा, तभी बनेगा मेरा गांव अच्छा, हमने मन में ठाना है शिक्षा का अलख जगाना है, आधी रोटी खाएंगे, स्कूल पढ़ने जाएंगे का नारा लगाते हुए पूरे गांव का भ्रमण किया। धूप और गर्मी में पसीने से सराबोर बच्चों और शिक्षकों को लोगों ने पानी पिलाकर रैली की सार्थकता का संकल्प लिया। रैली में माशूक अहमद, कृष्णकुमार, बाबा मिश्रा, रश्मिकांत द्विवेदी, मधुलिका गुप्ता, रेनू सिंह, गिरीशचंद्र पांडेय आदि रहे। इसी क्रम में ज्ञानपुर के प्राथमिक विद्यालय चकहरहेटगिरी से निकाली गई रैली क्षेत्र का भ्रमण करते हुए कोई न छूटे अबकी बार, शिक्षा सबका अधिकार, मम्मी-पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल में चलकर नाम लिखाओ का नारा बुलंद किया। इस मौके पर बलिराम बिंद, अखिलेश कुमार, विनोद कुमार समेत अभिभावक जन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें