फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: हम सबने ठाना है, संचारी रोग को हराना है

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कंपोजिट विद्यालय ज्ञानपुर की ओर से शनिवार को विशेष संचारी रोग जन जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली गई। इसमें बच्चे और शिक्षक उत्साह पूर्वक नगर में भ्रमण किए। बच्चों ने बैनर और तख्ती में लिखे संदेश को पढ़कर सुनाया। कूड़ा कूड़ेदानी में, सोएं मच्छरदानी में। 100 रोगों की एक दवाई, घर में रखो साफ-सफाई, हम सबने ठाना है, संचारी को हराना है। स्कूल से शुरू रैली पीडब्ल्यूडी कार्यालय, कागभुसुंडी मंदिर, बालीपुर, तहसील, शीतल पाल तिराहा, जिला कारागार होते हुए विद्यालय पर आकर समाप्त हुई। संचालन राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक अखिलेश कुमार एवं डॉ. विमल कुमार मिश्रा ने किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका सतगुरु प्यारी श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव, सारिका श्रीवास्तव, ज्योत्सना यादव , ज्योति पाल, रंजन कुमारी, तृप्ति श्रीवास्तव, रतनलाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें