फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जेसीबी चालक की लापरवाही से टूटी पाइप, पेयजल आपूर्ति ठप

विज्ञापन
गोपीगंज छोटी चौमुहानी पर टूटा पाइप ठीक करते पालिकाकर्मी। संवाद
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज नगर पालिका के छोटी चौराहे पर कई दिनों से नाली निर्माण चल रहा है। बुधवार की रात में जेसीबी चालक की लापरवाही से पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे नगर के करीब 10 हजार की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी। दोपहर तक पाइप लाइन दुरस्त करा दिया गया। छोटी चौराहा पर खोदी गई सड़क में पाइप लाइन डालने का काम चल रहा था। इसी दौरान जेसीबी से मेन पाइप लाइन टूट गई। बाबा कबूतरनाथ मंदिर में लगे ट्यूबवेल का मुख्य पाइप है। जो गल्ला मंडी से होते हुए खर हट्टी मोहाल से वार्ड एक में लगे दूसरे ट्यूबवेल से जोड़ा गया है। खरहट्टी मोहाल, अंजहि मोहल, भगवतपुर, करवरिया मोहाल पसियांन मोहाल के 10 हजार लोगों को पेयजल की समस्या हुई। पालिकाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि दोपहर तक पाइप लाइन दुरुस्त करा दिया। नगर के टुन्नू अग्रवाल, गौरव गुप्ता, मोहन मुरारी बरनवाल, संतोष गुप्ता, दीपक मोदनवाल ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें