फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: खिसकने लगा जलस्तर, गहराएगा पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मार्च के शुरूआत में ही तापमान 30 से 33 डिग्री तक पहुंच गया है। जिससे तालाबों में पानी कम होने लगा है। ऐसे में अप्रैल से लेकर जून तक लू के थपेड़ों के बीच पेयजल संकट भी गहरा सकता है। सबसे अधिक दिक्कत गंगा के तटवर्ती इलाकों में होगी। जहां जलस्तर तेजी से खिसकने से हैंडपंपों से कीचड़युक्त पानी आने लगता है।
विज्ञापन

जिले में करीब 60 हजार से अधिक हैंडपंप अधिष्ठापित किए गए हैं। इसमें करीब दो हजार से अधिक हैंडपंपों की बोरिंग फेल हो चुकी है। इसके अलावा परिषदीय विद्यालयों एवं सरकारी दफ्तरों आदि स्थानों पर भी अधिष्ठापित हैंडपंप खराब पड़े हैं। गर्मी के दिनों में दूर-दूराज से आए लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। खास बात तो यह है कि जनपद में संचालित 35 ग्रामीण पेयजल परियोजनाएं भी जवाब दे चुकी हैं। ग्रामीण अंचलों में पेयजल की आपूर्ति कराने वाली पाइप लाइनें भी पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी हैं। मानव तो किसी तरह पेयजल की व्यवस्था कर लेते हैं, लेकिन पशु- पक्षियों की स्थिति बेहाल हो जाती है। मार्च के पहले सप्ताह में ही तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी होने से तालाबों का पानी तलहटी तक पहुंच गया है। अप्रैल शुरू होने से पूर्व ही ज्यादातर तालाबों में धूल उड़ने लगेगी।
डीघ ब्लॉक में गंगा के तटवर्ती नारेपार, बारीपुर, डीघ उपरवार, सुजातपुर, बेरासपुर, छेछुआ, तुलसीकला, भमौरी-शेरपुर, इनारगांव, अरता, रामदासपुर, शिवनाथपट्टी, जगापुर, सदाशिवपट्टी, गिराई, कौलापुर, बिहरोजपुर, फुलवरिया, बनकट, गोपालापुर, त्रिभुवनपुर, कलिंजरा, गोलखरा, औराई के बरजी, जगन्नाथपुर सहित अन्य गांव में गर्मी के दिनों में हैंडपंप भी जवाब देने लगते हैं। जिससे समस्या विकट हो जाती है। जल संरक्षण के प्रमुख स्रोतों में शामिल अधिसंख्य कुएं तो समाप्त हो चुके हैं, लेकिन जिनका वजूद है वह भी बदहाल है। जनपद में भू-जल स्तर चालीस फीट है। इधर दो साल से यह खिसकर 45 से 50 फीट हो गया है।
विज्ञापन

इनसेट
दो हजार करोड़ की परियोजना से बदलेगी सूरत
ज्ञानपुर। केंद्रीय जल जीवन मिशन की दो हजार करोड़ की परियोजना से 546 गांव में घर-घर शुद्ध पानी पहुंचाने की योजना है। दो साल से 300 गांव में परियोजना पर काम चल रहा है। जिसमें 35 अप्रैल तक पूर्ण होने का विभागीय दावा है। अधिशासी अभियंता जल निगम मुजीब अहमद ने कहा कि गर्मी में जिले के किसी भी क्षेत्र में टैंकर से पानी की आपूर्ति की स्थिति नहीं है। कुछ हैंडपंप से पानी आपूर्ति की दिक्कत आती है। पंचायत राज विभाग ऐसे हैंडपंपों की बोरिंग कराकर सही कराएगा। जल जीवन मिशन की सभी परियोजना पूर्ण होने पर पानी की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें