फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में वाचमैन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। थाना क्षेत्र के महादेवा निवासी श्यामनारायण मिश्रा (45) की मौत बृहस्पतिवार की रात भदोही-औराई मार्ग पर हुए सड़क हादसे में हो गई। शुक्रवार को बड़े भाई श्यामलाल मिश्रा ने तहरीर देकर हादसे को अंजाम देने वाले वाहन की पहचान कर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। बताया कि मृतक भाई भदोही नगर स्थित एक प्रतिष्ठान में वाचमैन के रूप में तैनात है। काम से छुट्टी होने पर रात लगभग 12 बजे साइकिल से लौट रहा था उसी समय विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें