फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा निस्तारण केंद्र का शिलान्यास

विज्ञापन
वुडवर्ड पब्लिक स्कूल में आकर्षक रंगोली सजाकर प्रदर्शन करते बच्चे - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
भदोही। नगर पालिका परिषद क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण की स्थापना के लिए जमीन तो एक वर्ष पूर्व ही चिन्हित कर ली गई थी, लेकिन उसके निर्माण की पहल अब हुई है। शनिवार को नगर पालिकाध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने पिपरिस में निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। पहले चरण में निस्तारण केंद्र की चहारदीवारी बनाई जाएगी। अध्यक्ष ने कहा कि वर्षों से भदोही नगर पालिका क्षेत्र में अपना कूड़ा निस्तारण केंद्र नहीं था जिसकी अब व्यवस्था हो सकी है। अध्यक्ष ने बताया कि 215 वर्ग मीटर में बनने वाले चहारदीवारी पर 33.26 लाख की लागत आएगी। चहारदीवारी बनने के बाद यहां कूड़ा निस्तारण के लिए अत्याधुनिक मशीनें स्थापित की जाएगी। जिनके माध्यम से शहर के कचरे का निस्तारण हो सकेगा। बताया कि कूड़ा से खाद बनाने से कूड़े का भी सदुपयोग हो सकेगा। कहा नगर क्षेत्र में दो दशक से कूड़ा निस्तारण केंद्र की मांग हो रही थी, लेकिन उसे पूरा भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में संभव हो सका है। उन्होंने भूमि उपलब्ध कराने में जिला प्रशासन की भूमिका की सराहना की। शिलान्यास के मौके पर वहां उपस्थित ग्राम प्रधान पिपरीस ह्रदयनरायण सरोज ने कहा कि हमारा गांव ओटीएस प्लस में चयनित है। फिर भी ग्रामसभा में केंद्र बनने से गांव को ही लाभ होगा। शिलान्यास के मौके पर सभासद करुणा शंकर दूबे, सतीश राय, राधेश्याम यादव उर्फ नन्हें, रमाकांत प्रजापति, मदन लाल बिंद, मनीष राय, अंसार सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें