फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजयात्रियों का सबसे बड़ा जत्था हुआ रवाना 

Sat, 13 Aug 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। जिले से शुक्रवार को हजयात्रियों का सबसे बड़ा जत्था बाबतपुर से रवाना हुआ। मुकद्दस सफर पर रवानगी से पहले हजयात्रियों के घर जाकर भारी संख्या में लोग मिले और उनसे काबा शरीफ में दुआ करने की दरख्वास्त की। बहुत से अजीज और दोस्त अहबाब उन्हेें छोड़ने के लिए वाराणसी के हज हाउस तक गए और नम आंखो से विदा किया। भदोही जनपद से कुल 114 लोगों में से अलग अलग मोहल्लों से आज 25 लोग रवाना हुए। पश्चिम तरफ निवासी जहीर खां के ग्रूप में तीन लोग, आलमपुर के सलीम अहमद के साथ पांच लोग, बाजार सलाबत खां के हैदर अली के साथ दो लोग, खमरिया के मोहम्मद हसनैन कते साथ दो लोग, गहरपुर के शहाबुद्दीन अंसारी के साथ पांच लोग, गोपीगंज के तैय्यब अली के साथ चार लोग और गहरपुर के अश्फाक अहमद के साथ चार लोग आज दोपहर ढाई बजे की फ्लाइट से रवाना हुए। पश्चिम तरफ के जहीर खां के आवास पर कल रात में और शुक्रवार को सुबह भारी संख्या में मिलने जुलने वालों की भ़ीड़ लगी रही। बाजार सलाबत खां से रवाना हो रहे हैदर अली से भी मिलने जुलने वालों का तांता लगा रहा। खुद्दामे हज समिति के जिला ट्रेनर सुहैब आलम ने बताया कि आज सबसे बड़ा जत्था रवाना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें