फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: समस्या का समाधान न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन ने बिजली विभाग पर किसानों से लोड के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया।
विज्ञापन

यूनियन ने चेताया कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
शनिवार को अभोली ब्लॉक के सदलूबीर बाजार में आयोजित बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने किसानों, मजदूरों और बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं पर चर्चा की।
मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार ने बिजली निगम के अधिकारियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। महिला जिलाध्यक्ष मीरा देवी ने कहा कि बिजली निगम अधिकारी उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेते। इस दाैरान विजय यादव, त्रिलोकी नाथ बिंद, श्यामधर, सुभाष मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें