फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 2.5 करोड़ से 12 समितियों पर 100 टन क्षमता के बनेंगे गोदाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। केंद्र सरकार की आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत जिले की 12 सहकारी समितियों में 100 टन भंडारण क्षमता के गोदाम बनेंगे। गोदाम निर्माण के लिए सहकारिता विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। शासन से स्वीकृति मिलने पर एस्टीमेट बनाकर भेजा जाएगा। एआर सहकारिता राम प्रकाश ने बताया कि 12 समितियों पर गोदाम का प्रस्ताव बनाया गया है। जल्द ही शासन को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने पर एस्टीमेट तैयार होगा। अनुमान जताया कि एक-एक गोदाम के निर्माण पर 20 लाख रुपये खर्च होंगे। 12 समितियों पर करीब ढाई करोड़ खर्च किया जाएगा। इससे किसानों को सहूलियत मिलेगी। जिले में 52 सहकारी समितियां हैं। इसमें 45 क्रियाशील हैं। आत्मनिर्भर भारत योजना से समितियों को समृद्ध बनाने की कवायद चल रही है। वी-पैक्स के माध्यम से समितियों को कंप्यूटरीकृत कर दिया गया है, हालांकि धान, गेहूं खरीद के सीजन में भवन की कमी के कारण भंडारण में दिक्कत होती है। दो से ढाई दशक पहले बने गोदाम जर्जर हो चुके हैं। इससे भंडारण के लिए पर्याप्त स्थान न होने पर कई बार अनाज बारिश में भींग जाता है। इससे निजात पाने के लिए केंद्र सरकार की आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत 12 सहकारी समितियों में गोदामों के निर्माण किए जाएंगे। एक गोदाम की भंडारण क्षमता 100 टन होगी। गोदाम बनने से गेहूं और धान के भंडारण में जहां दिक्कत नहीं आएगी। वहीं, रबी और खरीफ सीजन में यूरिया, डीएपी के रखरखाव को बेहतर किया जा सकेगा। सहकारिता विभाग ने नए गोदाम के निर्माण और जर्जर के जीर्णोद्धार के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें