फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 6 मामलों में वांछित पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार शाम आधा दर्जन मामलों में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सतीश कुमार वैश्व उर्फ पोड़ई निवासी नईबाजार के विरुद्ध भदोही कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट, आयुध अधिनियम व घर में घुसकर चोरी सहित गंभीर अपराधों के 6 केस दर्ज हैं। पुलिस उपाधीक्षक अजय चौहान ने बताया कि मोढ़ पुलिस चौकी प्रभारी सुबेदार यादव को सूचना मिली थी कि सतीश मोढ़ तिराहे की तरफ जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर सघन चेकिंग शुरू की। इस बीच सतीश पुलिस के हत्थे चढ़ गया। तलाशी में उसके पास से एक पिस्टल, दो कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें