फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: विदेशियों को लुभा रही अयोध्या के राम मंदिर थीम वाली वॉल हैंगिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले में अयोध्या के राम मंदिर थीम पर बनी वॉल हैंगिंग देसी से लेकर विदेशी खरीदारों को आकर्षित कर रही है। 45 दिन में तैयार इस 12 बाई चार फीट की इस कालीन पर उकेरा गया अयोध्या का राम मंदिर एक बारगी देखने में सजीव चित्रित लग रहा है। देसी खरीदार तो इस पर आकर्षित है ही, विदेशी खरीदारों को भी पसंद आ रही है।
विज्ञापन

भदोही के निर्यातक आर्यन जायसवाल ने बताया कि यह वॉल हैंगिंग पूरी तरह से हैंड नॉटेड (हस्तनिर्मित) है। अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद से ही इस तरह की कालीनों का प्रचलन बढ़ा है। जिस धागे से इसकी बुनाई की गई है। वह न्यूजीलैंड से मंगाया गया है। 12 बाई चार के इस कालीन को आठ मजदूरों ने 45 दिनों में तैयार किया है।
इसमें एक स्क्वायर सेमी में करीब 100 गांठ हैं। इसमें 30 हजार रुपये का मैटेरियल और करीब 70 हजार रुपये मजदूरी लगी है। उन्होंने बताया कि उनके स्टॉल पर लगे इस वॉल हैंगिंग को देखने के लिए देसी के साथ ही विदेशी खरीदार भी इसको पसंद कर रहे है। विदेशी बॉयरों का रिस्पांस इसको लेकर शानदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें