फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आईपीडी भवन में बिना पिलर के बना दी दीवार, ईंट का सैंपल जांच के लिए भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। डीएम शैलश कुमार ने बृहस्पतिवार को 100 शय्या अस्पताल के निर्माणाधीन आईपीडी भवन का निरीक्षण किया। काम में देरी पर उन्होंने कार्यदायी संस्था के ठेकेदार का हैसियत, चरित्र प्रमाण पत्र निरस्त करने व कार्यदायी संस्था के जेई पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। अस्पताल में बिना पिलर के ही दीवार बना दी गई है। वहीं, निर्माण में दोयम दर्जे के ईंट का उपयोग हुआ है। 12 महीने में पूरा होने वाला काम नौ महीने में सिर्फ 10 फीसदी हुआ है। इससे डीएम नाराज हुए। डीएम ने आईपीडी भवन के निर्माण कर रहे प्रोजेक्ट मैनेजर की क्लास लगाई। कहा कि हर 15 दिन में कार्यों की समीक्षा करें। यह प्रोजेक्ट करीब 3.50 करोड का है, संस्था को सारा पैसा मिल गया है, इसके बाद भी काम में देरी हो रही है। साढ़े तीन करोड़ के प्रोजेक्ट में अभी 28 से 30 लाख रुपये का काम हुआ है। कार्यदायी संस्था के पास ड्राईंग नहीं था, डीएम को संस्था के जेई बता नहीं पाए कि बिल्डिंग का स्ट्रैक्चर क्या है। इस पर डीएम नाराज हो गए। प्रथम मंजिल पर गए तो देखा यहां बिना पिलर के दीवार खड़ी कर दी गई है, जो भविष्य में गिर सकती है। उसमें दोयम दर्जे का ईंट लगा है, उसका सैंपल टेस्ट कराने के लिए सीडीओ को निर्देश दिया। इस दौरान सीडीओ डॉ. शिवकांत द्विवेदी, सीएमओ डॉ. एसके चक, सीएमएस डॉ. सुनील कुमार पासवान, डीटीओ डाॅ. विवेक श्रीवास्तव, विक्रांत यादव, आशुतोष पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें