फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेनों के संचालन का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण में कमी आने के बाद अब लोगों की नजरें भदोही-जंघई रूट पर निरस्त चल रही पैसेंजर ट्रेनों के पुन: संचालन पर जा टिकी हैं। वर्तमान में दुकानें भी खुल चुकी हैं और लोगों को व्यवसायिक नजरिए से वाराणसी और प्रयागराज के चक्कर लगाने होंगे लेकिन इसके लिए लोगों को पैसेंजर ट्रेनों के संचालन का इंतजार है। हालांकि रेलवे बोर्ड द्वारा ट्रेनें चलाने की तैयार शुरू कर दी गई हैं लेकिन अभी तिथि घोषित नहीं हो सकी है। जानकारी हो कि भदोही वाराणसी आने-जाने के लिए है प्रतापगढ़-वाराणसी के बीच दो पैसेंजर ट्रेनें तथा प्रयाग-गाजीपुर के बीच मेमू ट्रेन चलती थी। इन ट्रेनों के टिकट स्टेशन पर सामान्य खिड़की से मिलते थे और यात्रियों के लिए काफी सहूलियत थी। इतना ही नहीं बाकी ट्रेनों में सामान्य टिकट नहीं मिलने से लोगों को बर्थ आरक्षण कराना पड़ता था जो सामान्य यात्रियों के बस की बात नहीं थी। लगभग डेढ़ महीने पूर्व जब कोरोना का भयावह दौर शुरु हुआ तो संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया था। लेकिन अब फिर से ट्रेनों के संचालन का लोगों को इंतजार है। इससे लोगों को भारी राहत मिलेगी। उधर भदोही रेलवे स्टेशन अधीक्षक जीपी सिंह ने बताया कि रेलवे बोर्ड में पैसेंजर ट्रेनों के संचालन पर मंथन चल रहा है। अभी तक ट्रेनों के संचालन को लेकर कोई सूचना नहीं मिली है लेकिन किसी भी समय इस आशय की सूचना प्राप्त हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें