फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल फीवर संग बढ़े उल्टी-दस्त के मरीज

विज्ञापन
जिला अस्पताल ज्ञानपुर के ओपीडी पर लगी मरीजों की भीड़।संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। दोहरे मौसम का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। खान-पान में जरा सी चूक सीधे अस्पताल पहुंचा रही है। सोमवार को जिला अस्पताल में 947 मरीजों की ओपीडी हुई, जबकि 31 को इमरजेंसी में भर्ती किया गया। इसमें सबसे अधिक वायरल फीवर और उल्टी-दस्त के मरीज रहे।
विज्ञापन

मानसूनी बारिश न होने से सितंबर में भी उमस और गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। दिन में गर्मी और रात में तापमान कम होने से हल्की ठंडी महसूस हो रही है। दोहरे मौसम का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है। सोमवार को जैसे ही महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय खुला तो पर्ची कटाने के लिए मरीजों की कतार लग गई। जो मरीज परिजनों के साथ आए थे, पर्ची कटने से पहले ही काउंटर के पास जाकर नंबर लगा लिए। सोमवार को 974 की ओपीड़ी और 31 मरीजों को इमरजेंसी में देखा गया। डॉ. रोहित कुमार ने बताया कि इन दिनों उल्टी-दस्त और वायरल बुखार के मरीजों संख्या अधिक है। उन्होंने सलाह दी कि खान-पान में विशेष ध्यान रखें। साफ पानी का सेवन करें। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को सौ से अधिक आंख की बीमारी से संबंधित मरीज आए। लैब में तैनात एलटी रोहित दूबे और सुधांशु कश्यम ने बताया कि तीन हजार 63 लोगों की खून की जांच की गई। खून की जांच कराने आए सोनू ने बताया कि जिला चिकित्सालय में भीड़ अधिक होने से इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें