दुर्गागंज में पथ संचलन करते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोग। संवाद
अभोली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार को जिले के अलग-अलग स्थानों पर पथ संचलन किया गया। अभोली, दुर्गागंज, खमरिया और परशुरामपुर में आरएसएस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पथ संचलन किया। खमरिया में शहीद नरेश इंटर कॉलेज में शस्त्र पूजन के बाद पथ संचलन की शुरुआत हुई। यह जायसवाल मार्केट होते हुए सराफा मंडी, सब्जी मंडी होते हुए पुनः शहीद नरेश इंटर कॉलेज पहुंची। दुर्गागंज बाजार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विभाग सेवा प्रमुख देवेंद्र सिंह के साथ आरएसएस स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया। यह संकट मोचन हनुमान मंदिर से शुरू हुआ और बाजार में भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर में समाप्त हुआ। इस मौके पर जीत नारायण शुक्ला, राधेश्याम भास्कर, अंकित सिंह, विनोद सिंह, शिवम सिंह आदि रहे। परशुरामपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गोर्वधन राय ने बताया कि आरएसएस विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। शताब्दी वर्ष पर जिलेभर में पथ संचलन किया जा रहा है। इस मौके पर जिला प्रचारक कमलेश, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, अरुण मिश्रा, गया बरनवाल, अनुज बरनवाल, गंगा प्रसाद गुप्ता, संतोष जायसवाल, संदीप कुमार मौर्य, दिलीप मोदनवाल, रामनरेश मौर्य आदि रहे।