स्वागत के बाद जयकारा लगाते अमरनाथ यात्रा से लौटे दर्शनार्थी। संवाद
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। बाबा अमरनाथ की घाटी से सोमवार को सुरक्षित लौटे 11 दर्शनार्थियों का विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। दर्शनार्थी अजय उपाध्याय, संतोष वर्मा, दीपक तिवारी, सुनील त्रिपाठी, हरिप्रकाश उपाध्याय, गोपी, सुमित दुबे, संजय विश्वकर्मा, अनुज उपाध्याय, सूरज सिंह, बीके पाल ने बताया कि छह जून को बाबा का दर्शन-पूजन कर बालटाल में विश्राम कर रहे थे। रात लगभग ढाई बजे उस समय नींद खुल गई जब बादल फटने, पहाड़ों के बिखरने से चीख-पुकार शुरू हो गई। मलबे के बहाव में सभी एक टनल में गिर कर सुरक्षित बच गए। स्वागत करने वालों में अनुराग कौशल, महावीर उमर वैश्य, राजू माली, विजय पुष्पकार, मनोहर जी, राहुल जी आदि मौजूद रहे।