फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भदोही के डीएम बने आईएएस विशाल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी गौरांग राठी का स्थानांतरण उन्नाव जिले में होने के बाद जिले के नए जिलाधिकारी आईएएस विशाल सिंह को बनाया गया है। बुधवार को वे काशी विश्वनाथ दर्शन करने के पश्चात जिले में पहुंचे और कार्यभार ग्रहण किया। आईएएस विशाल सिंह काशी विश्वनाथ धाम और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के मुख्य कार्यपालक अधिकारी की जिम्मेदारी निभा चुके है। इसके अलावा वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। मूल रूप से बनारस के रहने वाले आईएएस विशाल सिंह वर्तमान में विशेष सचिव कार्मिक एवं नियुक्ति विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। बुधवार की देर शाम जिलाधिकारी गौरांग राठी ने उन्हें कार्यभार सौंपा और जिले के भौगोलिक स्थिति से अवगत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें