फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: निर्विरोध अध्यक्ष बने वीरेंद्र शुक्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। क्रय-विक्रय सहकारी समिति गोपीगंज का चुनाव बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ। सदस्य मतदाताओं ने अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र शुक्ला, प्रवीण कुमार राय को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना। निर्वाचन अधिकारी युवा कल्याण अधिकारी दिनेश कुमार त्रिपाठी ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद के निर्विरोध पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र देते ही समर्थकों ने मालाफूल से लादकर स्वागत किया। एआर सहकारिता राघवेंद्र शुक्ला ने बताया कि बुधवार को डायरेक्टर पदों के आरक्षित सीटों पर चुनाव कराया गया था। अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के लिए चुनाव की घोषणा बृहस्पतिवार के लिए की गई थी। शोभा सिंह, वीरेंद्र शुक्ला ने नामांकन दाखिल किया था। नामांकन पत्र वापसी के समय शोभा सिंह ने नामांकन वापस ले लिया। उपाध्यक्ष पद पर भी प्रवीण कुमार राय, विजय बहादुर ने नामांकन कर एक-दूसरे को मात देने के लिए मैदान में थे। विजय बहादुर का नामांकन पत्र वापस होने पर प्रवीण राय भी निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गये। इसी तरह जिला सहकारी बैंक लिमिटेड वाराणसी के लिए आठ, इफको के लिए तीन व डीसीएफ, पीसीएफ के एक-एक सदस्य का चयन हुआ है। स्वागत करने वालों में सदर विधायक विपुल दुबे, रमेश पांडेय, अश्वनी अग्रवाल, मनोज मिश्र, डा.राजेश सिंह, पप्पू सिंह, राहुल चौबे, विनीत सिंह, गब्बर सिंह, अरुण मिश्रा, संजय मिश्रा, विजय शंकर मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें