फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भदोही के विराट का मुंबई अंडर-16 टीम में चयन

विज्ञापन
विजय मर्चेंट ट्राफी के लिए मुंबई की टीम में चयनित विराटस्रोत-स्वयं - फोटो : ramnagar news
विज्ञापन
भदोही। ज्ञानपुर ब्लाॅक के छत्रशाहपुर निवासी विनोद यादव के बेटे विराट यादव का विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम में चयन हुआ है। चयन की सूचना होते ही जिला स्टेडियम से लेकर उनके गांव और परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई है। क्रिकेट कोच सादिक अंसारी ने बताया कि बीते पांच वर्षों से विराट ने स्टेडियम में ही क्रिकेट खेला और क्रिकेट की बारीकियां सीखी। इस बीच मुंबई अपने पिता के पास चला गया। मुंबई में भी क्रिकेट खेलता रहा। बताया कि इन दिनों विजय मर्चेंट ट्रॉफी हो रहा है। इसके लिए गत दिनों मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-16 के सोलह सदस्यीय टीम की घोषणा की गई। जिसमें विराट का भी नाम आने से उसके परिजन गदगद हो गए हैं। कोच ने बताया कि 15 साल की उम्र में ही विराट की क्रिकेट प्रतिभा किसी अनुभवी खिलाड़ी जैसी दिखती है। कोच सादिक अंसारी, खालिद अंसारी, बिपिन राय आदि ने विराट के चयन का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें