ब्लॉक क्षेत्र के 66 ग्राम पंचायतों का परिवार रजिस्टर अपडेट न होने से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीण मीरा देवी, सुनील कुमार अभिषेक, आनंद कुमार, सुरेंद्र, रमाशंकर, फूलचंद्र आदि ने बताया कि पंचायती राज लागू होने पर सभी ग्राम सभा में जन्म-मृत्यु और परिवार रजिस्टर अपडेट रखने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी को मिली है। प्रमाणपत्र के लिए जब भी ब्लॉक मुख्यालय पर कोई पहुंचता है तो वहां तैनात कर्मचारी संबंधित ग्रामसभा के सेक्रेटरी का नाम, मोबाइल नंबर बताकर वापस कर देते हैं। सेक्रेटरी से बात करने पर यही बताया जाता है कि जिस नाम से प्रमाणपत्र लेना चाहते हैं वह अभी रजिस्टर पर अपडेट नहीं है तीन दिन बाद मिलिए। प्रमाणपत्र न मिलने से बैंक, डाकघर में खाता खोलने, बंद करने, केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रभारी बीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत मिलने पर ग्रामसभाओं में रजिस्टर अपडेट कराया जा रहा है। संवाद