फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मुकदमा दर्ज कराने के लिए ग्रामीणों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज के सुंदरपुर गांव के ग्रामीणों ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर रविवार को दुर्गागंज तिराहे पर हंगामा किया। इससे 15 से 20 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही। परिवार वालों का आरोप है कि नूर आलम को नहर में डूबोकर मारा गया। कोतवाली पुलिस के समझाने पर परिजन नहीं माने। एएसपी के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन


सुंदरपुर गांव निवासी जसीमा बेगम पत्नी शाह मोहम्मद ने कहा कि 25 जुलाई को सुबह 11 बजे नथईपुर और गांव के कुछ युवक उसके घर आए। उसके बेटे को गांधी नहर में स्नान करने की बात कहकर जबर्दस्ती लेकर गए। उसके बेटे को तैरने नहीं आता, लेकिन जदर्बस्ती मार पीटकर उसे नहर में उतारा। जब वह इसका विरोध किया तो गला दबाकर नहर में डूबा दिए। उसका बेटा मुख्तार जब वहां पहुंचा तो उसे मारने के लिए दौड़ा लिए।
कुछ देर बाद उसे बताया गया कि उसका बेटा नहर में डूब गया। वहां जाने पर उसके सिर्फ कपड़े मिले। कहा कि नहर में इतना पानी नहीं था कि वह डूब जाता। उसे पानी में डूबोकर मारा गया। कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस पोस्टमार्टम के बाद कोई कार्रवाई करने की बात पर अड़ी रही। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। जिससे नाराज होकर 50 की संख्या में पहुंचे बस्ती के लोगों ने रविवार को दुर्गागंज तिराहे पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। खबर मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन ग्रामीण नहीं माने। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले में उचित कार्रवाई होगी तब लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें