बिजली समस्या को लेकर सीतामढ़ी उपकेन्द्र पर धरना देते कोनिया के उपभोक्ता। स्रोत संगठन
सीतामढ़ी। अघोषित बिजली कटौती, बार बार ट्रिपिंग एवं लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर सोमवार सुबह 10.30 बजे कोनिया के दो दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं ने सीतामढ़ी उपकेंद्र पर धरना दिया। समस्या से सबंधित ज्ञापन उपकेंद्र के कर्मियों को सौंपा। सुधार न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। पवन तिवारी ने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में ठोस सुधार नहीं हुआ, तो क्षेत्रवासी व्यापक एवं उग्र जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ऐसी स्थिति में कानून-व्यवस्था सहित उत्पन्न होने वाली किसी भी परिस्थिति की पूर्ण जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी। उन्होंने रात में दो-दो घंटे की बार-बार होने वाली बिजली कटौती तत्काल बंद करने, लो-वोल्टेज की स्थायी समस्या का समाधान की मांग किया। इस मौके पर अंबरीष तिवारी, मंटू पांडेय, देवेंद्र सिंह दाऊ, चंद्रेश तिवारी, राजू दुबे, अजयनाथ तिवारी, पवन विश्वकर्मा, मयंक मिश्रा, ज्ञानेश्वर त्रिपाठी, उज्ज्वल दुबे, ज्ञान त्रिपाठी आदि रहे।