फोटो: 15
लालानगर। ज्ञानपुर विकास खंड के जौहरपुर गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि एक दशक पूर्व उक्त सड़क का निर्माण हुआ था। उसके बाद मरम्मत न होनेसे सड़क टूट गई है। बारिश में सड़क पर पानी भरने से आवागमन मुश्किल हो जाता है। सड़क पर हुए अनगिनत गड्ढे और उखड़ी गिट्टियां गंभीर हादसों का कारण बन रही हैं। उक्त सड़क सीधे राजमार्ग से मिर्जापुर को जा रही चील्ह रोड को जोड़ती है। दर्जनों बार लोक निर्माण विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से हुई शिकायत के बाद भी आज तक निर्माण नहीं शुरु कराया जा सका। सड़क का निर्माण न होने पर ग्रामीणों ने डीएम का घेराव करने की चेतावनी दी। इस मौके पर साहब विश्वकर्मा, राजकुमार उपाध्याय, छोटेलाल यादव, विमलेश श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, वकील, मनीष, पप्पू आदि रहे।
शेरु दुबे-अब्दुल वहीद