फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। औराई ब्लॉक के मिसिरपुर गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। डीएम को पत्रक देकर बस्ती में सड़क निर्माण की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि खड़ंजा कार्य हुआ है। दलित बस्ती की ओर जाने वाली सड़क का मिट्टी कार्य पूरा हो चुका है। यह मार्ग ग्राम सभा के अधिकांश लोगों के आवागमन का मुख्य रास्ता है। बारिश के मौसम में इस रास्ते पर आवागमन में भारी समस्या होती है। बस्ती के लो ने प्रधान से इस रास्ते को बनाने का आग्रह किया था, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। ग्रामीणों ने डीएम से उक्त मार्ग को पक्का बनवाने की मांग की। इस मौके पर उषा देवी, चंद्र कुमार, राम सागर, बरसाती, प्रदुम्न गौतम, दुलीचंद, रामचंद्र, राजकुमार, ओमप्रकाश, लालचंद व हंसराज चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें