ब्लॉक क्षेत्र के कसिदहां के ग्रामीणों ने आवास आवंटन में धांधली के खिलाफ शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया कि पूर्व की सूची में उनका नाम दर्ज था, लेकिन साजिश के तहत हटाया गया। कच्चे घर और छप्पर में रहने के बाद भी उनका नाम हटाकर अपात्रों को शामिल किया गया। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर जवाहर लाल यादव, कैलाश, चंद्रशेखर, प्रदीप कुमार, रीता देवी, राम मिलन आदि रहे।