जंगीगंज। डीघ विकास खंड गोधना के ग्रामीणों ने शनिवार को तिराहे पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधान के खिलाफ आवाज बुलंद की। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान गांव को जोड़ने वाले रास्तों, शौचालय, आवास, राशनकार्ड, नजूल की भूमि पर कब्जा कराने जैसे विकास कार्यों में अवैध वसूली कर मनमानी की जा रही है। गांववासी जर्जर मार्गों, जलजमावयुक्त रास्तों से होकर आवागमन कर रहे हैं। पात्र योजनाओं के लिए भागदौड़ कर योजना से वंचित हो रहे हैं, हैंडपंप रिबोर आदि के नाम पर मात्र कागजी कोरम पूरा किया जा रहा है। उच्चाधिकारियों से जांच कराकर भ्रष्टाचार में लिप्त प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में रोहित मौर्य, अभिषेक सिंह, रविश यादव, शिवशंकर मौर्य, जानेश्वर मौर्य, कमला शंकर, कुसूम देवी, मीना, सरस्वती, इसराजी, प्रदीप, देवनरायण,कमलकांत, रामनाथ, विशाल, सूरज मोदनवाल, पारसनाथ यादव, लक्ष्मी नारायण यादव, राम कैलाश मौर्य, लल्लन, चंद्रेश,संदीप, दिलशाद अहमद आदि लोग शामिल रहे।