चौरी थाना क्षेत्र के सरबतखानी गांव के दलित बस्ती के लोगों ने एक मनबढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होने पर सोमवार को एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। जबकि वह बस्ती के लोगों को रोजाना धमका रहा है।
बस्ती के भवन कुमार ने बताया कि 27 नवंबर को गांव के ही एक मनबढ़ किस्म का युवक उनकी बस्ती में पहुंचा और उनके साथ गालीगलौज की। उसे दुपहिया वाहन पर बैठाकर मनबढ़ युवक अपने घर ले गया और बंधक बना दिया।
रात में किसी तरह वह वहां से भागने में सफल हो सका। पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।