सुशासन सप्ताह के तहत शुक्रवार को जिले की 50 ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल आयोजित की गई। इसमें नामित नोडल अफसरों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। राशन कार्ड, आवास, पेंशन से जुड़ी शिकायतें मौके पर निस्तारित की गईं, जबकि शेष मामले को निस्तारित करने के लिए अधिकारिेयों को निर्देश दिया। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुशासन लाने के उद्देश्य प्रशासन गांव की ओर अभियान शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य जनता की शिकायतों का निवारण और निपटान करना व ग्रामीण स्तर तक सेवा वितरण में सुधार करना है। सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला ने पाली गांव में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। भदोही ब्लॉक के 13 , ज्ञानपुर के सात, डीघ के 11, सुरियावां के नौ, अभोली के पांच, औराई के पांच गांवों में चौपाल लगाई गई। अभोली के परऊपुर में सीडीपीओ मंजू वर्मा ने शिकायतें सुनीं। इस मौके पर दिनेश सिंह, रंभा देवी, नीतू शुक्ला, रामबली पाठक, महेश आदि रहे। इसी तरह करनपुर, मऊरामशाला, गंगारामपुर और कनकपुर में अधिकारियों ने ग्रामीणों से बात की। नोडल अफसरों ने ग्राम पंचायत में कराए गए कार्याें का निरीक्षण किया।