फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 38वीं जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में विकास ने जीता गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गागंज। औराई ब्लॉक के रैयपुरी निवासी विकास कुमार बिंद ने तमिलनाडु के नेहरू मैदान में आयोजित 38वीं जूनियर नेशनल प्रतियोगिता के 3000 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीता है। उनके इस उपलब्धि पर जिले के खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। शनिवार को बिंदनगर स्थित डॉ. लोहिया स्टेडियम में खिलाड़ियों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर जश्न मनाया। इस दौरान यमुना बिंद ने कहा कि विकास की यह सफलता जिले के खिलाड़ियों को बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगी। इस दौरान विशाल यादव, रोहित बिंद, रजिंत कुमार, अजय बिंद, श्याम मिलन बिंद, संदीप बिंद सहित अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें