फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस टीम ने छापामारकर दर्जनों का कनेक्शन काटा, चार के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बकाया वसूली के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को विभागीय विजिलेंस टीम ने शहर के कई मोहल्लों में छापामार कर 2.60 लाख रुपयों की वसूल की। इस दौरान अवैध कनेक्शन पर काट कर बिजली का उपभोग कर रहे चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। विजलेंस प्रभारी मनोज राय के नेतृत्व में महिला पुलिस भी टीम ने बकाया वसूली के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान विजिलेंस टीम कजियाना मोहल्ला पहुंची। जहां टीम ने छापामार कर कईयों के कटिया कनेक्शन निकाल केबल जब्त कर लिया। इसके अलावा कटियाधारकों को कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद पीरखांपुर मोहल्लों में टीम पहुंची। जेई हरिशंकर कुशवाहा ने बताया कि दस हजार से लेकर एक लाख तक के बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जो लोग भुगतान नहीं कर रहे हैं उनकी बिजली कनेक्शन काटी जा रहा है। अभियान में 52 उपभोक्ताओं की जांच की गई जिसमें लंबे समय से भुगतान न करने वाले 18 लोगों की बत्ती गुल कर दी गई। विद्युत चोरी के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि अभियान अनवरत जारी रहेगा। टीम में विजलेंस दीवान शैलेंद्र दुबे, लाइनमैन पवन कुमार, इरफान खान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें