फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: साइबर फ्राड से बचने को सतर्कता जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार बुधवार को साइबर अपराध से बचने के लिए जिले की साइबर क्राइम की टीम ने जगह-जगह जागरुकता अभियान चलाया। टीम ने साइबर फ्राड पर लगाम लगाने के लिए ज्ञानपुर में रेहढी पटरी, दुकानदारों सहित आम जनमानस को सजग किया। उप निरीक्षक सुशील कुमार ने कहा कि वर्तमान दौर में जितनी तेजी से मोबाइल और डिजीटल रुपये का प्रयोग बढ़ा है। उतनी ही तेजी से साइबर अपराधियों ने अपनी मायाजाल फैलाया है। साइबर अपराधियों का सबसे बड़ा हथकंडा आम आदमी का लालच होता है। ऐसे में हमें सबसे पहले इन बातों का ध्यान रखना चाहिए कि किसी भी कंपनी, व्यक्ति या संस्था के नाम से कोई भी आनलाइन ऑफर देता है तो उसे तुरंत स्वीकार न करें। इसके अलावा आपके व्हाट्सएप पर आने वाले किसी भी लिंक को क्लिक करने से बचें। ऐसा करने से हम साइबर अपराधियों को अपने मोबाइल का संचालन दे देते हैं। जिसके बाद वे हमारे एकाउंट से पैसे गायब कर देते हैं। बताया कि हमारी सतर्कता ही हमारे लिए बचाव का सबसे बड़ा माध्यम है। इसलिए किसी भी व्यक्ति को न तो अपना बैंक डिटेल बताएं और न ही ओपीटी। इस दौरान राधेश्याम कुशवाहा, अंकित त्रिपाठी, रोहन वर्मा, अभिषेक शुक्ला आदि ने दुकानदारों को सजग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें