फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद ने दी कारगिल के शहीदों को श्रद्घांजलि

विज्ञापन
ज्ञानपुर के शहीद पार्क में कारिगल के शहीदों के श्रद्धांजलि देते एबीवीपी के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर/लालानगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कारगिल दिवस पर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान केएनपीजी कालेज ज्ञानपुर इकाई के मंत्री सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि 1999 में भारत और पाकिस्तान के मध्य कारगिल युद्ध शुरु होने पर जवानों ने देश की रक्षा के लिए अपनी शहादत दी। इस लड़ाई मेें देश के 527 जवानों ने अपनी शहादत दी। जबकि 1363 जवानों ने घायल होकर भी तीन हजार पाकिस्तानी सेना को धुल चटाकर विजय लक्ष्य हासिल किया। ऐसे भारतीय जाबांजों की शहादत कभी बेकार नहीं जाएगी। यही कारण है कि भारतीय सेना की चर्चा पूरे विश्व में की जाती है। हमे गर्व है कि जरुरत पड़ने पर देश का कोई भी सख्स पीछे नहीं हटने वाला है। इस अवसर पर हर्ष तिवारी संदीप शाह, सक्षम मोदनवाल, विकास दुबे, सौरभ सिंह, सौरभ प्रजापति आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें