ज्ञानपुर। करियावं स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्यकर्मियों की अय्याशी का वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में अस्पताल के अंदिर फार्मासिस्ट और चौकीदार गांव के ही कुछ लोगों के साथ बैठकर शराब पीते हुए दिख रहे हैं। मामला संज्ञान में आने पर शुक्रवार को जिला प्रशासन ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी। इससे पहले भी कई बार जिले के स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही के मामले सामने आए हैं। बृहस्पतिवार की शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। इसमें सुरियावां सीएचसी के करियावं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंदर बैठकर चार लोगों शराब पीते हुए दिख रहे हैं। इसमें अस्पताल के फार्मासिस्ट और चौकीदार शामिल हैं। वायरल वीडियो तीन दिन पहले का बताया जा रहा है। प्रकरण संज्ञान में आने पर सीएमओ डॉ. एसके चक ने जिलाधिकारी विशाल सिंह को मामले से अवगत कराया। इसके बाद सीएमओ ने साथ मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित कर दी। कहा कि जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई होगी।