बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र में दो किन्नरों का बाल काटने के बाद चप्पल पर थूक कर चटवाने का वीडियो वायरल होने पर किन्नरों के एक ग्रुप विरोध कर रहा है। किन्नरों ने दूसरे ग्रुप के किन्नरों पर अपहरण करके दो दिन से अपहरण करने का आरोप लगाया है। किन्नरों ने उभांव थाना पहुंच कर हंगामा किया। किन्नरों ने एक युवक तथा अन्य किन्नरों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए उभांव थाने में तहरीर दी। तहरीर में उस वाहन का नंबर भी दिया है जिससे दोनों को ले जाया गया था। फोन पर धमकी देने का आरोप लगाया है। उभांव एसएचओ विपिन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी व उसके संबंधी को थाने में लाकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी है। संवाद