फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभूति एक्स. के पहिए में चिपका ब्लेड, तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन

विज्ञापन
भदोहीः जंगीगंज-भीटी स्टेशन के बीच इंजन में खराबी आने से खड़ी विभूति एक्सप्रेस। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
गोपीगंज। रामबाग से हावड़ा जाने वाली विभूति एक्सप्रेस के इंजन के पहिए में शुक्रवार को ब्लेड चिपकने से प्रयागराज के भीटी स्टेशन पर करीब तीन घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। इस भीषण गर्मी में ट्रेन के खड़े हो जाने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। उधर, रेलवे ने वाराणसी डिविजन से दूसरा इंजन मंगाकर ट्रेन को शाम सात बजे रवाना कराया। रेलवे से जुड़े सूत्रों की मानें तो पूर्वोत्तर रेलवे के रामबाग-प्रयागराज जंक्शन से ट्रेन प्रतिदिन तीन बजकर 40 मिनट पर कोलकाता के लिए रवाना होती है। शुक्रवार को भी ट्रेन अपने निर्धारित समय पर चली थी। भीटी स्टेशन के ब्लॉक सेक्शन में प्रवेश करते समय इंजन के अगले पहिए से आवाज आने की भनक चालक दल को लगी। इस पर चालक दल ने ट्रेन की गति धीमी कर दी। ऐसे में आवाज तो बंद हो गई, लेकिन चालक दल को यह चिंता सताती रही कि आखिर आवाज आ कैसी रही थी। ट्रेन को किसी तरह भीटी स्टेशन तक ले जाया गया, वहां खड़ी करके जांच शुरू की गई तो एक पतला ब्लेड पहिए में चिपका मिला। इसी से आवाज आ रही थी। पहिए को आगे बढ़ने में भी कठिनाई हो रही थी। इसकी जानकारी कंट्रोलर को दी गई। वहां से सूचना मिलने पर उच्चाधिकारियों को जानकारी हुई। शाम चार से सात बजे तक ट्रेन खड़ी रही। करीब तीन घंटे के बाद वाराणसी डिवीजन से दूसरा इंजन मंगाया गया। इसके बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया। बताया गया कि इंजन तो करीब ढाई घंटे में पहुंच गया था, लेकिन उसकी सेटिंग करने में करीब आधे घंटे का समय लग गया। जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि परिचालन के समय इस प्रकार की समस्या आ जाती है। दूसरे इंजन से भीटी स्टेशन पर खड़ी ट्रेन को आगे के लिए रवाना कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें