ज्ञानपुर। केंद्रीय और बेगम हजरत महल छात्रवृत्ति योजना के ऑनलाइन आवेदन की सत्यापन रिपोर्ट 12 दिसंबर तक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में जमा होंगे।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेशचंद्र ने बताया कि शिक्षण संस्थान संचालक उक्त छात्रवृत्ति योजना में से एक ही आवेदनपत्र का सत्यापन जिला विद्यालय निरीक्षक से कराएंगे। दोनों आवेदनों का सत्यापन रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड होने के बाद छात्रवृत्ति रुक सकती है। सत्यापन रिपोर्ट के साथ शिक्षण संस्थान आवेदक की हार्ड कापी भी जमा करेंगे। 12 दिसंबर तक निर्देश का पालन न करने वाले शिक्षण संस्थानों की जवाबदेही मानी जाएगी।