पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए साप्ताहिक विशेष ट्रेन नंबर 12945/12946 वेरावल-बनारस एक्सप्रेस परिचालन का शुभारंभ सोमवार को वेरावल से कराएगा। उक्त ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 का पालन करना पड़ेगा। जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी रेल मंडल अशोक कुमार ने बताया कि साप्ताहिक ट्रेन परिचालन शुभारंभ होने के बाद 13 और 18 सितंबर से उक्त ट्रेन जूनागढ़, जेतलसर, वडीया देवली, कुकावाव, चीतल, खीजडिया, लाठी, शामगढ़, धोला, बोटाड, धंधुका, सरखेज, अहमदाबाद, नडियाद, आनंद, छायापुरी, गोधरा, रतलाम, नागदा, शामगढ़, कोटा, गंगापुर सिटी, आगरा फोर्ट, इटावा, गोविन्दपुरी, प्रयागराज जंक्शन, बनारस पहुंच कर यात्रा का समापन करेगी। उन्होंने बताया कि इससे भदोही के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।