फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत

Wed, 31 Aug 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 औराई थाना क्षेत्र के कठारी गांव में मंगलवार की भोर में सोते समय बिस्तर पर चढ़कर जहरीले जंतु के काटने से विवाहिता की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक व्याप्त हो गया। कठारी गांव निवासी योगेंद्र विश्वकर्मा की पत्नी अनीता देवी (25) मंगलवार को भोर में घर के सामने बरामदे में अपनी दस माह की बच्ची के साथ सो रही थी। गर्मी और उमस होने से वह बरामदे में सोई थी। भोर में करीब चार बजे कोई जहरीला जंतु बिस्तर पर चढ़कर उसकी गर्दन में डस लिया। इससे कुछ देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। इस दौरान उसकी बच्ची जाग गई, उसे भी विवाहिता ने अपना दूध पिलाया। इससे उसकी भी हालत खराब हो गई। जानकारी होने पर परिवार के लोग उसका झाड़फूक कराने के साथ कछवां स्थित मिशनरी हास्पिटल में भर्ती कराया। जहां सुबह करीब दस बजे       उसकी मौत हो गई। उधर, दूध पिलाने से बच्ची की तबियत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें