फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आज गोपीगंज शहर से नहीं जाएंगे वाहन

विज्ञापन
गोपीगंज में जगन्नाथ जी के रथ यात्रा के लिए सजाया गया रथ। संवाद
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर में निकलने वाले जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर बुधवार को गोपीगंज कस्बे में प्रशासन की ओर से व्यापक यातायात डायवर्जन प्लान किया गया है। यातायात प्रभारी राकेश सिंह के अनुसार यह व्यवस्था शाम चार बजे से यात्रा समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी। जिसमें भारी और छोटे वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने बताया कि गोपीगंज कस्बे में सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। विभिन्न मार्गों से आने वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्तों पर मोड़ा जाएगा। कठौता कट से गोपीगंज की ओर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। गिराई/दानूपुर मार्ग से भी गोपीगंज में प्रवेश बंद रहेगा। ज्ञानपुर जाने वाले वाहन दानूपुर-नथईपुर मार्ग से भेजे जाएंगे। गोपपुर चौराहा पर छोटे वाहनों को रैपुरी गांव होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा। भारी वाहनों को इसी चौराहे पर रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें