उनके पास से दो बोरियों में 21 किलो 100 ग्राम गांजा, चोरी मालवाहक, मोटरसाइकिल बरामद हुआ। गिरोह के सरगना के विरुद्ध भदोही सहित चंदौली व मिर्जापुर में चोरी, लूट, हत्या के प्रयास व एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत छह से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
तस्करों ने बताया कि आसपास के जनपदों में वाहनों की चोरी व महंगे दाम पर गांजा बिक्री का काम करते हैं। गांजा बिक्री से प्राप्त धन को आपस में बांटकर अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं। एसपी ने पुलिस टीम को 15 हजार इनाम देने की घोषणा की।