ज्ञानपुर। जिले में बिना कागजात के फर्राटे भर रहे छोटे बड़े वाहन स्वामी सावधान हो जाएं। परिवहन विभाग अब बख्शेगा नहीं। चालान काटने का लक्ष्य मिलने पर विभाग सक्रिय हो गया है। मात्र तीन महीने में ही 82 लाख 45 हजार रुपये का चालान काट दिया है।
शासन की ओर से विभाग को हर महीने तीन सौ छोट़े बड़े वाहनों का चालान काटने का लक्ष्य निर्धारित है। उससे अधिक विभाग चाहे जितना चालान काट सकता है। विभाग ने सक्रियता दिखाते हुए 1524 छोटे बड़े वाहनों का चालान सहित ओवर, डोलिंग, फिटनेस इत्यादि शामिल है। बीते दो महीनों से एआरटीओ लक्ष्य के सापेक्ष में अधिक चालान काट दिया है। पीटीओ शारदा मिश्र ने बताया कि तीन महीने में 82.45 लाख रुपये का चालान काटा गया है। अप्रैल में 283 छोटे बड़े वाहनों का चेंकिंग हुआ, जिससे 28.29 लाख रुपये आर्थिक दंड स्वरूप जुर्माना वसूला किया गया है। मई में 691 वाहनों का चेकिंग किया गया, जिससे 26.85 लाख रुपये आर्थिक दंड के रुप में जुर्माना वसूला गया। इस तरह जून में 520 वाहनों का चेंकिंग कर उन वाहनों से 27.31 लाख रुपये की धनराशि जुर्माना के रुप में वसूला गया।