फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: टायर ब्रस्ट होने से वाहन पलटा, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ओवरब्रिज पर धान की बोरियों को लादकर जा रहा मैजिक वाहन पलट गया। दुर्घटना में मैजिक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। वाराणसी जनपद के कपसेठी थाना क्षेत्र के बरकी पकरी कला निवासी अजय बिंद (23), अर्जुन (22) और प्रदुम्न बिंद (23) टाटा मैजिक से धान लेने बिछिया गांव गए थे। जहां से बोरियों में धान भरकर मैजिक वाहन पर ओवर लोड कर लिया। बताया जा रहा है कि कुछ लोग चालक की केबिन में बैठ गए और तीन युवक बोरियों के ऊपर सवार हो गए। जैसे ही वाहन गोपीगंज ओवरब्रिज पर पहुंचा। वहां उसका पिछला चक्का ब्रस्ट हो गया। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में चालक की केबिन में बैठे लोग बच गए, लेकिन ऊपर बैठे अजय, अर्जुन और प्रदुम्न घायल हो गए। बाद में मैजिक वाहन को क्रेन की मदद से हटवाया गया। दुर्घटना के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए आवागमन में बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें