फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबाल में वाराणसी की टीम विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान पर शुक्रवार को अंर्तमहाविद्यालयीय बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें काशी विद्यापीठ से संबद्ध छह टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में सरस्वती शिक्षा एवं तकनीकी संस्थान वाराणसी ने एक तरफा मुकाबले में विजेता बनी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एसपी डॉ. अनिल कुमार ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर खेलकूद का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल में हार या जीत के प्रति दृष्टिकोण अलग हो सकते हैं पर खिलाड़ी के लिए खेलना महत्वपूर्ण होता है। मुख्य अतिथि को प्रवेश द्वार से मंच तक लाने के लिए एनसीसी प्रभारी डॉ. मनोज कुमार अवस्थी के नेतृत्व में दो एनसीसी कैडेट्स पायलट के रूप में मौजूद रहे। टूर्नामेंट में काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सहित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी, उदय प्रताप कॉलेज वाराणसी, स्वामी अतुलानंद हिंदू महाविद्यालय वाराणसी, जगतपुर पी जी कॉलेज वाराणसी, बनारस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी वाराणसी एवं सरस्वती उच्च शिक्षा एवं तकनीकी महाविद्यालय गहनी आयर वाराणसी की टीमों ने प्रतिभाग किया।
फाइनल मुकाबला स्वामी अतुलानंद हिंदू महाविद्यालय और सरस्वती उच्च शिक्षा एवं तकनीकी संस्थान वाराणसी के मध्य खेला गया। जिसमें सरस्वती उच्च शिक्षा व तकनीकी महाविद्यालय की टीम 55 अंकों के साथ विजेता बनी, जबकि दूसरी प्रतिद्वंदी टीम केवल 25 अंक ही बना सकी। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. प्रदीप नारायण डोंगरे ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर क्रीड़ाध्यक्ष डॉ.राजेंद्र कुमार राजन, रोवर्स प्रभारी डॉ.महेंद्र यादव, डॉ.ऋचा, डॉ. घनश्याम मिश्र, डॉ.संजय कुमार, डॉ.महेंद्र त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें