फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पशु से टकराई वंदे भारत, 24 मिनट का लिया गया ब्लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी औराई। नुआव गांव के पास बृहस्पतिवार को वाराणसी से नईदिल्ली जा रही वंदे भारत ट्रेन से भैंस टकरा गई। इस कारण ट्रेन को 24 मिनट तक घटनास्थल पर रोकना पड़ा। रेलवे पुलिस ने ट्रैक की सफाई और चेकिंग के बाद आगे के लिए रवाना किया। वाराणसी से चलकर नईदिल्ली जा रही वंदे भारत गाड़ी नुआव गांव से गुजर रही थी। इस बीच अचानक एक भैंस रेलवे ट्रैक पर आ गई। जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं, चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। इस बीच जब तक ट्रैक की साफ-सफाई नहीं हो गई और ट्रेन को अच्छे से चेक नहीं किया जा सका, तब तक 24 मिनट के लिए ट्रेन खड़ी रही। संयोग अच्छा रहा कि कोई हादसा नहीं हुआ। जीआरपी प्रभारी अनिल पांडेय ने बताया कि हादसा लाइन संख्या दो पर हुआ था। रेलवे ट्रैक के आसपास जानवर न ले जाने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें