फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भदोही में शून्य वन क्षेत्र को बढ़ाने के लिए सप्ताह भर चलेगा वन महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही में शून्य वन क्षेत्र शून्य है। इसे बढ़ाने के लिए जनपद में आज से वन महोत्सव सप्ताह का आयोजन होने जा रहा है। कंपोजिट विद्यालय ज्ञानपुर से शुरू होने वाले वन महोत्सव के तहत लोगों को पर्यावरण की उपयोगिता के बारे में बताया जाएगा। वन विभाग की ओर से इसकी तैयारी भी लगभग पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

जिले में वन संरक्षण और धरती को हरा-भरा बनाए रखने के लिए हर साल वन विभाग की ओर से तमाम कवायदें की जाती हैं। इसके बाद भी अब तक जिले का वन क्षेत्र शून्य है। जिले के वन क्षेत्र को बढ़ाने के प्रयास में अब वन विभाग वन महोत्सव सप्ताह मनाएगा। जिसमें लोगों को सुरक्षित पर्यावरण और पौधों के महत्व का पाठ पढ़ाया जाएगा। जिले में इस साल 25 विभागों की संयुक्त तत्वावधान में 12 लाख पौधरोपण किया जाना है। इनमें सर्वाधिक ऑक्सीजन देने वाले पीपल, बरगद, पाकड़, सहजन आदि पौधों को प्राथमिकता दी जा रही है। वन विभाग इसके लिए 18 नर्सरियों में पौधे तैयार करा रहा है।
विज्ञापन


कोट

ज्ञानपुर कंपोजिट विद्यालय से वन महोत्सव की शुरुआत आज से होगी। पीपल, बरगद, शीशम, सागौन, सहजन आदि पौधों रोपे जाएंगे।

नीरज आर्य, डीएफओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें