फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र के उत्थान में वैश्य समाज का रहा योगदान : गणेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। इटहरा गांव में बुधवार को वैश्य समाज का सावन मिलन समारोह आयोजित किया गया। वक्ताओं ने वैश्य समाज को एकजुट करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि राष्ट्र के उत्थान में वैश्य समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यह समाज भाईचारा की भावना रखता है। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज की मजबूती के लिए शिक्षा, एकता और संगठित प्रयास आवश्यक है। समाज को अपनी पारंपरिक मूल्यों को बनाए रखते हुए आधुनिक चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। सामाजिक न्याय और समानता के लिए प्रयास करना भी आवश्यक है। इन प्रयासों से वैश्य समाज और मजबूत होगा। इस दौरान ओम केसरवानी, सुंदरलाल केसरवानी, जितेंद्र गुप्ता, घनश्याम दास गुप्ता, सुरेश केसरवानी, अनिल केसरवानी, आशीष केसरवानी, विंध्यवासिनी केशरवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें