उर्वशी यादव को मिठाई खिलाकर स्वागत करते लोग। स्रोत संगठन
अभोली। पीजीटी परीक्षा में हिंदी विषय में प्रदेश में पहले स्थान पर रहने वाली उर्वशी यादव का बृहस्पतिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्र प्रोत्साहन समिति सारीपुर की ओर से सम्मान किया गया। केशवां निवासी उर्वशी यादव ने आठ जुलाई को जारी हुई पीजीटी की परीक्षा परिणाम में हिंदी विषय में प्रदेश में पहले स्थान पर रही। समिति के संस्थापक संत लाल यादव ने उनके मायके रघुरामपुर ज्ञानपुर जाकर उनका सम्मान किया। मौके पर रमाकांत यादव, रामशेखर पटेल, अशोक कुमार अखिलेश कुमार, रामसूरत, डॉ. दुर्गा प्रसाद आदि रहे।