फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश रूकने पर यूरिया की मांग बढ़ी

विज्ञापन
क्रय-विक्रय सहकारी समिति गोपीगंज पर यूरिया के लिए लगी किसानों की लाइन। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
गोपीगंज। सोमवार को बारिश रुकते ही किसानों की यूरिया के लिए लंबी लाइन सहकारी समितियों पर लगने लगी है। किसान मनोज, सतीश चंद, दिनेश का कहना है कि गेहूं की बोआई करने पर प्रथम सिंचाई भी की जा चुकी है। यूरिया के प्रथम छिड़काव की तैयारी की जा रही थी कि बारिश शुरू हो गई। बारिश थमने पर खेतों में यूरिया के छिड़काव के लिए इसलिए तेजी दिखायी जा रही है, ताकि फिर मौसम बिगड़े तो फसलों पर प्रभाव न पड़े।उधर, क्रय-विक्रय केंद्र गोपीगंज में सुबह लगभग 10 बजे आने पर एक बोरी यूरिया एक घंटे बाद ही मिल सकी। जबकि लाइन में लगी महिला किसान रजवंती ने कहा कि समितियों पर पर्याप्त मात्रा में खाद होने का दावा किया जाता है। इसके बावजूद लाइन में लगना पड़ रहा है। समिति पर आधार कार्ड के साथ यूरिया सब्सिडी पर काफी मशक्कत के बाद मिलना ठीक है, लेकिन बाजारों में दुकानदार 20 से 40 रुपये महंगे दर पर ही यूरिया दे रहे हैं। एआर सहकारिता आरके शुक्ला ने बताया कि सभी 30 समितियों के लिए सरकारी स्तर पर 1200 एमटी व निजी क्षेत्र के 1200 एमटी की यूरिया उपलब्ध है। एक सप्ताह बाद दोनों स्तर पर एक-एक हजार एमटी यूरिया की खेप मिल जाने पर दूसरे और तीसरे चरण तक के छिड़काव में कमी नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें