चौरी। पुलिस चौकी पर हंगामा कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने पर पुलिस ने चार नामजद सहित नौ के खिलाफ शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में दो को गिरफ्तार कर अन्य की तलाश की जा रही है। शुक्रवार को कोल्हण गांव में जमीन के विवाद में पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर चौकी लेकर आई। आरोपियों ने चौकी में हंगामा शुरू कर दिया। चौकी प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस के साथ अभद्रता की और सरकारी काम में बाधा उत्पन्न की। बताया कि यह गिरोह किसी के भी जमीन विवाद में कूद जाता है। कोल्हण और चौरी बाजार में एक जमीन को लेकर जबरिया विवाद उत्पन्न किया जा रहा था, जिससे उनका कोई लेना देना नहीं था। पुलिस ने इस मामले में चार नामजद और पांच अज्ञात पर बलवा सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि मामले में अनुराग दुबे निवासी चकभुईधर और देवब्रत दुबे निवासी अनेगपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। संवाद