फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आईपीएल की तर्ज पर कल से शुरू होगा यूपीसीएल

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर 20 अक्तूबर से जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर में उत्तर प्रदेश चैंपियंस लीग (यूपीसीएल) का आयोजन होगा। जिसमें यूपी-बिहार की 14 टीमें हिस्सा लेंगी। पांच दिवसीय टूर्नामेंट में आईपीएल के पूर्व खिलाड़ी कामरान खान संग कई रणजी खिलाड़ी और अंतरराष्ट्रीय अंपायर हरेंद्र पांडया भी आएंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर के एक लॉन में पूर्व विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी ने इसकी जानकारी दी। बताया कि यूपीसीएल का उद्देश्य है कि जिले के युवा बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश और देश की टीम में शामिल हों। 20 अक्तूबर से शुरू होने वाले पांच दिवसीय टूर्नामेंट का शुभारंभ एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन करेंगी। वहीं खेल मंत्री गिरीश यादव को भी आमंत्रित किया गया है। प्रथम विजेता को 10 लाख, द्वितीय को पांच लाख और मैन ऑफ द सीरीज बाइक दी जाएगी। मौके पर महिला भाजपा नेता सपना दूबे, प्रकाश त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें